रायबरेली: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में हड़कंप, पति फरार
रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, सुबह जब परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतका का पति गायब हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला क्षेत्र के गांव …
रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, सुबह जब परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतका का पति गायब हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गहरबारी का है। गांव के निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी मंजू (45) का शव घर मंगलवार सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला।
परिवार के लोग सुबह जब सोकर उठे और मंजू के कमरे में गए तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना के बाद घर में हफकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जबकि मृतका के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है।
मृतका का बड़ा बेटा रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहता है जबकि उसके दो बेटे माने व अंकित घर पर ही रहते हैं। वहीं घटना के बाद से ही मृतका का पति मौके से गायब है। इस बाबत कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-काशीपुर: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
