हमीरपुर: सेरेमनी कार्यक्रम से लौटते वक्त पलटी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल
हमीरपुर, अमृत विचार। बांदा से कानपुर जा रही ट्रैवल्स की बस टेढ़ा गांव के पास पलट गई।जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सुमेरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में 50 लोग सवार थे। मंगलवार की रात करीब दो बजे बांदा से रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में शामिल होकर …
हमीरपुर, अमृत विचार। बांदा से कानपुर जा रही ट्रैवल्स की बस टेढ़ा गांव के पास पलट गई।जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सुमेरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में 50 लोग सवार थे। मंगलवार की रात करीब दो बजे बांदा से रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में शामिल होकर कानपुर जा रहे लोगों से भरी प्राइवेट बस टेढ़ा गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायलों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। तब घायलों को अस्पताल भेजने को दस एंबुलेंस भेजी गईं। जिस पर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कानपुर के गीता नगर निवासी अंशिका (22), प्रियंका (26), मोनस (32), पंकज (30), राहुल (30), अनीता (35) समेत दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। एंबुलेंस जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में ईएमटी प्रमोद, जितेंद्र, विमलेश, राम किशोर, विवेक, अवधी, पायलट हरमेश, सुनील, दीपक, संदीप, सत्यप्रकाश सहित अन्य लोग लगे रहे।
यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: चेयरमैन सहित पांचों आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज
