स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम का इंतजाम फेल, जिले में पैर पसार रहा डेंगू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। जिले में इसकी रोकथाम के इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी इसके मरीज लगातार निकल रहे हैं। ये भी पढ़ें:-बरेली: शहर में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, कई जगह जाम में फंसे राहगीर …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। जिले में इसकी रोकथाम के इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी इसके मरीज लगातार निकल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-बरेली: शहर में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, कई जगह जाम में फंसे राहगीर

कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटा में बीते शुक्रवार को संदिग्ध बुखार से दो लोगों की मौत हो गई थी। मौत के बाद संज्ञान लेते हुए शनिवार को बुखार से पीड़ित लोगों की शनिवार को जांच को चनेहटा पहुंची क्यारा सीएचसी से डाक्टरों की टीम ने 78 लोगों का मलोरिया की जांच की। सभी निगेटिव आईं। वहीं 8 सैम्पल डेंगू के लिए गये थे, जिनमें 2 जांचों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पॉजीटिव लोगों में चनेहटा के मिराज (27) पुत्र लतीफ व कसुम (48) पत्नी कन्हई लाल हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: थाना प्रभारी ठीक करवाएंगे बुजुर्ग महिला का LED TV, SSP का आदेश

संबंधित समाचार