शुद्ध ज्ञान: मिलावटी दूध से 87% भारतीयों को कैंसर हो जाएगा!, यहां सच्चाई लीजिए जान
नई दिल्ली। बाजार हो या सोशल मीडिया, इन दिनों अमूल, मदर डेयरी और पराग कंपनी द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी की चर्चा है। लेकिन, एक और बात भी इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि भारत में उपलब्ध दूध में मिलावट के कारण 8-वर्षों में 87% …
नई दिल्ली। बाजार हो या सोशल मीडिया, इन दिनों अमूल, मदर डेयरी और पराग कंपनी द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी की चर्चा है। लेकिन, एक और बात भी इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, कहा जा रहा है कि भारत में उपलब्ध दूध में मिलावट के कारण 8-वर्षों में 87% भारतीयों को कैंसर हो जाएगा। इस बात को अब केंद्र सरकार व विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सिरे से खारिज कर दिया है।
केंद्र सरकार व डब्ल्यूएचओ उस रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि डब्ल्यूएचओ ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि भारत में उपलब्ध दूध में मिलावट के कारण 8-वर्षों में 87% भारतीयों को कैंसर हो जाएगा।
क्या विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि भारत में उपलब्ध दूध में मिलवाट के कारण 8 सालों में 87% भारतीयों को कैंसर हो जाएगा❓#PIBFactCheck
▪️ नहीं ‼️
▪️ यह दावा फ़र्ज़ी है।
▪️ @WHO ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।
?https://t.co/F1LYhcWQEn pic.twitter.com/1zXkgpHboH
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 18, 2022
सरकार ने कहा कि यह दावा फर्ज़ी है…डब्ल्यूएचओ ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।
ये भी पढ़ें : कुत्ता पालें…गलतफहमी नहीं, यहां जानिए डॉग पालने की Guidelines, नहीं तो होगी जेल!
