बरेली: इज्जतनगर मंडल ने चलाया ‘रेल संरक्षा जागरूकता अभियान’, कहा- बंद फाटक के नीचे से न निकलें छात्र-छात्राएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल के संरक्षा विभाग ने आज यानी मंगलवार को रेल संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। जागरूक करने के लिए संरक्षा सलाहकार हीरालाल और रुदल सिंह माधोपुर, अरापट्टी, जमुनी, अभयपुर, दमौरा और खंजनपुर आदि गाँवों में पहुंचे। वहां स्कूलों में पहुंचकर अध्यापकों और छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें जागरुक किया। यह भी पढ़ें- बरेली: …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल के संरक्षा विभाग ने आज यानी मंगलवार को रेल संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। जागरूक करने के लिए संरक्षा सलाहकार हीरालाल और रुदल सिंह माधोपुर, अरापट्टी, जमुनी, अभयपुर, दमौरा और खंजनपुर आदि गाँवों में पहुंचे। वहां स्कूलों में पहुंचकर अध्यापकों और छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें जागरुक किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: महंत पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चिलम पीने को किया था मना

छात्र और छात्राओं को बताया कि वे बंद रेलवे फाटकों के नीचे से न निकलें, न  ही मवेशियों को रेल पथ के किनारे जाने दें। साथ ही कहा कि रेल पथ के किनारे लगे विद्युत के खंभों को भी न छुएं, इससे जान को खतरा हो सकता है।

आगे जागरूक करते हुए कहा कि स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सदैव पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें क्योंकि रेल पथ से प्लेटफार्म पार करना जोखिम भरा होता है। उन्होंने सलाह दी कि उक्त संदेश को अपने परिजनों, पड़ोसियों, गाँव वालों और मित्रों को भी दें। इसी के साथ ही जागरूकता से संबधित 500 संरक्षा पोस्टरों और पेंसिल पाउच्चों का वितरण भी किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: पहलवान साहब के 206वें कुल शरीफ की रस्म हुई अदा, मुल्क में अमन चैन की मांगी गई दुआ

संबंधित समाचार