बरेली: अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दो दिन के लिए न्यायालय बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर अन्य अधिवक्ता भी घबरा गये हैं। वहीं जनपद न्यायाधीश एसके पचौरी ने दो दिन के लिए आज और गुरुवार को न्यायालय बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को न्यायालय के बंद होने से कचहरी में सन्नाटा पसरा रहा। इधर एडवोकेट के स्वास्थ …

बरेली, अमृत विचार। एक अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर अन्य अधिवक्ता भी घबरा गये हैं। वहीं जनपद न्यायाधीश एसके पचौरी ने दो दिन के लिए आज और गुरुवार को न्यायालय बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को न्यायालय के बंद होने से कचहरी में सन्नाटा पसरा रहा।

इधर एडवोकेट के स्वास्थ लाभ के लिए अधिवक्ता साथियों ने आज दोपहर में बड़ा वकालत खाना के पास मंदिर में हवन पूजन का आयोजन रखा था, लेकिन कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका के मद्देनजर और पूरा न्यायालय दो दिन के लिए बंद होने के कारण हवन पूजन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने उपरोक्त कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी देते हुए संक्रमित अधिवक्ता के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

संबंधित समाचार