अयोध्या: बाढ़ व अतिवृष्टि की समीक्षा करने इसी सप्ताह अयोध्या आएंगे नोडल अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शासन ने प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी इसी सप्ताह जनपद भ्रमण पर आएंगे। वह जिले में बाढ़, अतिवृष्टि से बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आपदा प्रबंधन समिति गठन, बाढ़ …

अयोध्या। शासन ने प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी इसी सप्ताह जनपद भ्रमण पर आएंगे। वह जिले में बाढ़, अतिवृष्टि से बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

साथ ही आपदा प्रबंधन समिति गठन, बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बाढ़ शरणालय में रहने वाले लोगों को वितरित लंच पैकेज, बाढ़ राहत कैम्पों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, टीकाकरण, कीटनाशक दवाइों व चूने आदि के छिड़काव की समीक्षा करेंगे। साथ ही बाढ़ से हुई जनहानि, पशु हानि मकान की क्षति राहत राशि वितरण की भी समीक्षा करेंगे। डीएम ने सभी आपदा से जुड़े विभागों को तैयारियां करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें:-दीपोत्सव की तैयारियां : अयोध्या में दिनभर बजते रहे हूटर, दौड़ते रहे अधिकारी

संबंधित समाचार