अरमाने गिरधर नियुक्त किए गए रक्षा मंत्रालय के नए सचिव, 31 अक्टूबर के बाद ग्रहण करेंगे पदभार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव अरमाने गिरधर रक्षा मंत्रालय में नये सचिव नियुक्त किये गये हैं। गिरधर डा अजय कुमार का स्थान लेंगे जो इस महीने के अंत में सेवा निवृत हो रहे हैं। ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं: महबूबा केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति …

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव अरमाने गिरधर रक्षा मंत्रालय में नये सचिव नियुक्त किये गये हैं। गिरधर डा अजय कुमार का स्थान लेंगे जो इस महीने के अंत में सेवा निवृत हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं: महबूबा

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विभिन्न नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इनमें  गिरघर को रक्षा मंत्रालय में विशेष अधिकारी बनाया गया है और आगामी 31 अक्टूबर को डा अजय कुमार के सेवानिृत होने के बाद वह रक्षा सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गिरधर आन्ध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं। अन्य नियुक्तियों में ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव नगेन्द्र नाथ सिन्हा को इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।  अमृत लाल मीणा को कोयला सचिव, संजय मल्होत्रा को राजस्व विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:-विपक्षी एकता के लिए खड़गे के साथ काम करने को लेकर उत्सुक: शरद पवार

संबंधित समाचार