यूपी में प्रभावी नहीं है कानून व्यवस्था, जंगलराज कायम, प्रिंस सोनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आये दिन हो रहे गैंगरेप, बलात्कार और ध्वस्त कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी ने योगी सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश जंगलराज बन चुका है बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आये दिन हो रहे गैंगरेप, बलात्कार और ध्वस्त कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी ने योगी सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश जंगलराज बन चुका है बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में पिछले 72 घंटे में तीन गैंगरेप और गाजियाबाद में रात में लौट रही नर्स के साथ हैवानियत और दरिंदगी साफ बताती है कि वर्तमान सरकार में अपराधी दरिंदों में कानून का कोई खौफ नहीं है आये दिन जघन्य अपराध हो रहे है और सरकार अखबारों की सुर्खियां बटोरकर फर्जी अपनी पीठ थपथपा रही है । इसके साथ ही प्रिंस सोनी ने राजधानी लखनऊ में गुजरे 72 घंटे में महिलाओं के साथ तीन हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा ऑटो में गैंग रेप होने के बाद ही आश्रम में भी बलात्कार हो जाता है और उसके तुरंत बाद लोहिया पार्क में भी इंसानियत को शर्मसार करते हुए गैंगरेप हो जाता है, आखिर एक के बाद एक ऐसी घटनाओं पर पुलिस प्रशासन क्या कर रही है।
