चित्रकूट: तूल पकड़ रहा है भाजपा नेता से अभद्रता का मामला, कोतवाल पर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। भाजपा नेता जगदीश गौतम के साथ कर्वी कोतवाल के कथित अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपाइयों ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन दिया। मांग की कि वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की …

चित्रकूट, अमृत विचार। भाजपा नेता जगदीश गौतम के साथ कर्वी कोतवाल के कथित अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपाइयों ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन दिया। मांग की कि वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

भाजपाइयों ने ज्ञापन में कहा है कि गांधीगंज निवासी जगदीश गौतम के साथ कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्र के द्वारा अभद्रतापूर्ण व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। एक कुशल राजनेता को बिना जांच के गिरफ्तारी की धमकी देने के संस्कारहीन व्यवहार पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं। जिले की शांति व्यवस्था को देखते हुए इस मामले को पूर्णतया संज्ञान में लेते हुए अभद्रता करने वाले अधिकारी पर अविलंब कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में योगेंद्र सिंह, स्वयंप्रकाश मिश्र, शंकर दयाल निषाद, रजनीश पांडेय. आशीष कुमार मिश्र, मनोज सिंह राजावत, प्रकाश नारायण पांडेय, दिनेश द्विवेदी, भारतेंदु गौतम आदि के हस्ताक्षर हैं।

ये भी पढ़ें-शाहजहांपुर: निगोही ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भानु प्रताप सिंह, चुनाव अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

संबंधित समाचार