U-23 World Wrestling Championship : ग्रीको रोमन पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोंटवेंद्रा (स्पेन)। भारत के युवा पहलवान विकास अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में देश को पदक दिलाने वाले दूसरे पहलवान बन गए हैं। विकास ने यह कीर्तिमान रचने के लिए 72 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में बुधवार को जापान के कोबायाशी डी को 6-0 से मात दी। इससे पहले साजन भानवाला …

पोंटवेंद्रा (स्पेन)। भारत के युवा पहलवान विकास अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में देश को पदक दिलाने वाले दूसरे पहलवान बन गए हैं। विकास ने यह कीर्तिमान रचने के लिए 72 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में बुधवार को जापान के कोबायाशी डी को 6-0 से मात दी।

इससे पहले साजन भानवाला मंगलवार को कांसे का तमगा जीतकर प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बन गये थे। उन्होंने 77 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में यूक्रेन के दमित्रो वेसत्सकी को शिकस्त दी थी। भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने पहली बार विश्व अंडर-23 चैंपियनशिप में तीन पदक जीते हैं।

शुरुआती दौर में किर्गिज़स्तान के आदिलखान नुर्लान्बेकोव (11-0) और स्पेन के मार्कोस सैन्शेज़ (10-1) को हराने के बाद विकास ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया के पावेल पुकलावेक (0-9) से हारकर कांस्य पदक मैच में प्रवेश किया था। दूसरी ओर, नितेश ने 97 किग्रा में कांस्य पदक जीतने के लिए ब्राज़ील के इगोल एल्वेस डी क्वेरेज को तकनीकी आधार पर 10-0 से मात दी। नितेश ने शुरुआती दौर में स्पेन के होजे फर्रांडिज़ को 10-2 से जबकि मिस्र के समी अल-सैयद अली को 10-5 से हराया था। क्वार्टरफाइनल में हंगरी के एलेक्स जोके से 0-8 से हारने के बाद उन्होंने रेपेचेज में वापसी की और सर्बिया के लुका कैटिक (13-4) को मात देकर कांस्य पदक मच में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें : T20 WC 2022 : श्रीलंका ने सुपर-12 में जगह की पक्की, नीदरलैंड को 16 रन से हराया

संबंधित समाचार