भाजपा सांसद निरहुआ को उनकी मां ने दी हिदायत, आजमगढ़ को लेकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की मां का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा सांसद अपनी मां के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में ट्रैक्टर की बुकिंग करने पहुंची निरहुआ की मां बेटे को नसीहत देते हुए …

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की मां का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा सांसद अपनी मां के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में ट्रैक्टर की बुकिंग करने पहुंची निरहुआ की मां बेटे को नसीहत देते हुए दिख रही है। मां चद्रज्योति देवी निरहुआ से कहती हैं कि आजमगढ़ ने तुम्हें खुश किया है। तुम रोड बनवा दो।

निरुहुआ की मां ने कहा कि जब जनता चुनती है तो रुपया पैसा का लालच नहीं करना चाहिए। पैसा अपनी किस्मत से आता है। चोरी-चकरी नहीं। गरीब थे आज भगवान ने दे दिया। इसलिए जनता को खुश करना चाहिए नहीं तो जनता गाली देगी। इस बीच निरहुआ आश्वासन देते हैं बन जाई।

इससे पहले निरहुआ को उनकी ने मंदिर दर्शन के दौरान फटकार लगाई थी। आजमगढ़ की खराब सड़कें देखकर उनकी मां उन पर गुस्सा हो गई थीं। दिनेश लाल यादव आजमगढ़ में ही फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और वहीं जनता दरबार लगाकर अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। इसी बीच निरहुआ की मां उन्हें डांट लगा दी है।

यह भी पढ़ें:-बलिया: भाजपा सांसद के सहयोग से मुलायम सिंह की स्मृति में बनेगा संवाद केन्द्र

संबंधित समाचार