हरदोई: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसा देख कर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। खेत पर चारा लेने के लिए जा रहे दो बाइक सवार रास्ते में टूटे पड़े बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। दोनों की वहीं पर ज़िंदा जल कर मौत हो गई। …

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसा देख कर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। खेत पर चारा लेने के लिए जा रहे दो बाइक सवार रास्ते में टूटे पड़े बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। दोनों की वहीं पर ज़िंदा जल कर मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया।इस हादसे के लिए बिजली महकमें को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। गांव वालों की माने तो हाईटेंशन तार सुबह से ही टूटे पड़े थे। लेकिन महकमें के ज़िम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के पाही बाग भगवंतनगर निवासी 21 वर्षीय विनीत यादव पुत्र किशन यादव गुरुवार की सुबह अपने पड़ोसी 55 वर्षीय छुन्नी पुत्र खुर्रम के साथ बाइक पर सवार हो कर खेत पर चारा लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में भुवनटोला के पास बिजली के हाईटेंशन तार रास्ते में टूटे हुए पड़े थे। दोनों बाइक सवार हाईटेंशन करंट की चपेट में आते ही धूं-धूं कर जलने लगे। उधर से गुज़र रहे कुछ लोगों ने ऐसा खौफनाक मंजर देखा तो उनकी घिग्घी बंध गई।

लेकिन जब तक कुछ किया जाता, उससे पहले ही विनीत और छुन्नी की वहीं पर ज़िंदा जल कर दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में गांव के लोगों का कहना है कि बिजली के तार सुबह से ही टूटे हुए पड़े थे। इस बारे में बिजली महकमें के लोगों को बताना भी गया था, लेकिन लापरवाह होने का सुबूत देते हुए उन्होंने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन इस तरह का दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे का पता होते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दर्दनाक हादसे से ग़म में डूबे हुए लोगों में ज़बरदस्त गुस्सा है।

आनन-फानन में हटाए गए शव
हरदोई। बिजली के हाईटेंशन करंट का शिकार हुए विनीत और छुन्नी के शव वहीं पर पड़े हुए थे। वहां पहुंची पुलिस ने गांव वालों का गुस्सा देख कर आनन-फानन में उसने दोनों शवों को वहां से हटाते हुए अपने कब्ज़े में ले लिया।

‘मल्लावां कोतवाली में बिजली के हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से हुई विनीत और छुन्नी की मौत के मामले की गहराई से छानबीन कराई जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी’…अनिल कुमार यादव,
एएसपी पूर्वी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: हमला कर सरेआम लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार, दंपति से की थी वारदात

संबंधित समाचार