पीलीभीत: चंपावत से लखनऊ जा रहा सेना का ट्रक पलटा, दो जवान घायल
पीलीभीत, अमृत विचार। जवानों से भरा भारतीय सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने ही रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और फिर अपनी एंबुलेंस से इलाज के लिए बरेली ले गए। हादसे के चलते भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- पीलीभीत: …
पीलीभीत, अमृत विचार। जवानों से भरा भारतीय सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने ही रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और फिर अपनी एंबुलेंस से इलाज के लिए बरेली ले गए। हादसे के चलते भीड़ लगी रही।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस कार्रवाई से हताश पीड़ित पलायन को मजबूर, मकान बिकाऊ के लगाए फ्लैक्स
हादसा माधोटांडा क्षेत्र में खारजा नहर मोड़ पर हुआ। गुरुवार सुबह सेना के आधा दर्जन से अधिक ट्रकों में सवार होकर जवान उत्तराखंउ के चंपावत से लखनऊ जा रहे थे। इस काफिले में सवार एक ट्रक जिसमें राजपूताना रेजीमेंट के करीब दर्जन भर से अधिक जवान सवार थे, वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में जवान मुकेश कुमार व मनीष घायल हो गए। साथी जवानों ने खुद की मौके पर मशक्कत कर पलटे वाहन में फंसे साथियों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। उधर, सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बाइक मैकेनिक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, मचा हड़कंप
