पीएम मोदी के आगमन पर अयोध्या दिखेगी भगवामय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दीपोत्सव पर अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में नगर निगम अयोध्या क्षेत्र को भगवामय किया जायेगा। सहादतगंज स्थित सांसद लल्लू सिंह के आवास पर हजारों भगवा ध्वज का निर्माण किया जा रहा है। ध्वज पर अंकित रामदरबार का चित्र त्रेतायुग में भगवान राम के आगमन के दृश्य का साक्षात …

अयोध्या, अमृत विचार। दीपोत्सव पर अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में नगर निगम अयोध्या क्षेत्र को भगवामय किया जायेगा। सहादतगंज स्थित सांसद लल्लू सिंह के आवास पर हजारों भगवा ध्वज का निर्माण किया जा रहा है। ध्वज पर अंकित रामदरबार का चित्र त्रेतायुग में भगवान राम के आगमन के दृश्य का साक्षात दर्शन करायेगा।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस बार दीपोत्सव एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरी अयोध्या को भगवामय करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गयी है। तैयार होने के उपरान्त क्रमश: इन ध्वज को विभिन्न स्थलों पर लगाने के लिए भेजा जायेगा। अयोध्या के घरों व गलियों में ध्वज लगाये जायेंगे। पार्षद सुरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, दिवाकर सिंह आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-हरदोई: रेप के आरोपी को 20 साल की कैद

संबंधित समाचार