बरेली: पिता के लिए बेटे ने मेडिकल स्टोर से चुराई थीं दवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के प्रेमनगर में मोहल्ला कानून गोयान स्थित मेडिकल स्टोर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के आठ दिनों बाद खुलासा कर दिया है। पता चला है कि जिस ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, उसने पिता के इलाज के लिए दवाईयां चोरी की थीं। पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। शहर के प्रेमनगर में मोहल्ला कानून गोयान स्थित मेडिकल स्टोर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के आठ दिनों बाद खुलासा कर दिया है। पता चला है कि जिस ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, उसने पिता के इलाज के लिए दवाईयां चोरी की थीं। पुलिस ने चोर और उसकी मदद करने वाले साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कानून गोयान निवासी रितेश मोहन गुप्ता का पास में ही रजत लंग केयर सेंटर में मेडिकल स्टोर है। सात जुलाई को अज्ञात चोरों ने दो लाख की चोरी की थी। मंगलवार देर रात गश्त के दौरान प्रेमनगर पुलिस ने गांधीपुरम स्थित बंद पड़ी रेलवे लाइन से सुर्खा होली चौक निवासी हबीब उर्फ डैनी व सुभाषनगर के सराय जंक्शन माल गोदाम रोड निवासी रईस उर्फ खटमल को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में उनके पास से दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी साबिर के पिता को फेंफडों की बीमारी है। उनका रजत लंग केयर में इलाज चल रहा था। पैसों की तंगी से पिता का इलाज कराने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद उन्होंने मेडिकल की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के 32 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

संबंधित समाचार