युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार चला रही योजनाएं जिला युवा उत्सव बोले सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को किसान डिग्री कॉलेज में जिला युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। युवाओं को सम्मानित किया गया। शहर के किसान डिग्री कॉलेज में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित जिला युवा उत्सव कार्यक्रम के मुख्य …

अमृत विचार, बहराइच। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को किसान डिग्री कॉलेज में जिला युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। युवाओं को सम्मानित किया गया।
शहर के किसान डिग्री कॉलेज में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित जिला युवा उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी कोमल ने की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में सभी इसका लाभ उठाकर आगे बढ़े। सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या शिक्षा। युवा एक रास्ता पकड़कर आगे बढ़ सकते हैं। जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत का अनूठा संगम दिखाई दिया। युवा कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। युवा उत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष की आयु के लगभग 300 युवाओं ने शिरकत की।कार्यक्रम का संचालन सवेरा परियोजना बलहा के आदर्श मिश्रा ने किया उत्सव में पेंटिंग, फोटो प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमो ने सभी का मन मोहा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महाविद्यालय के प्रवक्ता, विभिन्न विकासखंडो से आए हुए सैकड़ों की संख्या में युवक युवतियां एवम नेहरू युवा केंद्र बहराइच के स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार