बिजनौर: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़,अमृत विचार। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद निवासी अरुण कुमार पुत्र हुकम सिंह बाइक से अफजलगढ़ से गांव जा रहा …

बिजनौर/अफजलगढ़,अमृत विचार। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद निवासी अरुण कुमार पुत्र हुकम सिंह बाइक से अफजलगढ़ से गांव जा रहा था।

जिकरीवाला के समीप पंहुचने पर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर किसी काम से वह सड़क पार करने लगा। वहीं अफजलगढ़ से काशीपुर जा रहे डंपर ने पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया। घटनास्थल पर एकत्र राहगीर उसको सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, ड्राइवर डंपर सहित फरार हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फरार चालक तथा डंपर को ढूंढने के लिए तीन टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:- संभल: आबकारी इंस्पेक्टर ने शराब की दुकान पर की छापामारी, स्टाक चेक कर ओवररेट बेचने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

संबंधित समाचार