इटावा: तीन दिन बाजारों में कार, टैंपो और ई-रिक्शा के जाने पर रहेगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। दीपावली के त्यौहार पर तीन दिन तक प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे। शहर में नौ चौराहों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रूट डायवर्ट किया है। पक्का तालाब से सीओ सिटी चौराहे तक चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश शनिवार से मंगलवार तक बंद रहेगा। …

इटावा, अमृत विचार। दीपावली के त्यौहार पर तीन दिन तक प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे। शहर में नौ चौराहों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रूट डायवर्ट किया है।

पक्का तालाब से सीओ सिटी चौराहे तक चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश शनिवार से मंगलवार तक बंद रहेगा। इसके लिए पुलिस ने पक्का तालाब चौराहा और पचराहा पर बैरियर लगा दिया है। वहीं नौरंगाबाद चौराहे पर बैरियर लगाकर तिकोनियां और नगर पालिका चौराहे को जाने वाले वाहनों को रोका गया है।

रामगंज चौराहे पर बैरियर लगने से सर्राफा बाजार की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। तहसील चौराहे पर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को जाने से रोकने के लिए गाड़ीपुरा चौराहा, बलदेव चौराहा ,कोतवाली चौराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया है। जाम की स्थिति ने बने इसके लिए सभी बैैरियरों पर 17 पुलिस के जवान और होमगार्ड को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें-उन्नाव: प्रिंसिपल पर छात्रा को लोहे की स्केल से पीटने का आरोप, BSA का इनकार

संबंधित समाचार