फर्रुखाबाद: रोजगार मेला में 2923 युवाओं को मिली जॉब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संकल्प योजना के तहत लगाए गए रोजगार मेला में युवक और युवतियों की भीड़ उमड़ी। इससे वहां अव्यवस्थाएं हावी रही। शाम तक चले मेला में 2923 युवाओं को रोजगार दिए जाने का दावा किया गया है। रोजगार मेला का सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फीता …

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संकल्प योजना के तहत लगाए गए रोजगार मेला में युवक और युवतियों की भीड़ उमड़ी। इससे वहां अव्यवस्थाएं हावी रही। शाम तक चले मेला में 2923 युवाओं को रोजगार दिए जाने का दावा किया गया है।

रोजगार मेला का सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फीता काट कर शुभारंभ किया।भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिा यादव, डीएम संजय कुमार सिंह, सीडीओ एम. अरून्मोली ने दीप प्रज्जवलित किया। मेला में 66 कंपनियों की ओर से प्रतिनिधि शामिल हुए। 5678 युवक व युवतियों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ साक्षात्कार हुआ।

जीआईटीआई के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि आईटीआई के 1370, कौशल विकास के 290, अन्य अहर्ता वाले 1263 प्रतिभागी युवाओं का चयन किया गया है। जिनको कंपनियों की ओर से नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस दौरान जिलस सेवायोजन अधिकारी अमित तिवारी, ब्रजेश कुमार, अर्चना यादव, सनील, रंजीत कुमार सुमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-बरेली: डेंगू का डंक जारी, कागजों में की जा रही फॉगिंग

संबंधित समाचार