Elon Musk ने Twitter के 7,500 लोगों के स्टाफ में 75% की छंटनी की बनाई योजना !
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने निवेशकों को बताया था कि वह ट्विटर के 7,500 लोगों के स्टाफ में 75% की छंटनी करना चाहते हैं। बकौल रिपोर्ट, ट्विटर के वर्तमान मैनेजमेंट ने 1/4 स्टाफ को निकालने की योजना बनाई है। मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने संबंधी सौदा 28 अक्टूबर तक पूरा करने की …
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने निवेशकों को बताया था कि वह ट्विटर के 7,500 लोगों के स्टाफ में 75% की छंटनी करना चाहते हैं। बकौल रिपोर्ट, ट्विटर के वर्तमान मैनेजमेंट ने 1/4 स्टाफ को निकालने की योजना बनाई है। मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने संबंधी सौदा 28 अक्टूबर तक पूरा करने की संभावना है।
एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। द वाशिंगटन पोस्ट की गुरुवार की एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए अपने संभावित निवेशकों से कहा है कि उनकी योजना ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों के लगभग 75% कर्मचारी की कटौती करेंगे।
ये भी पढ़ें : IT के बाद अब Finance में भी छंटनी की तैयारी! यहां निकाले जाएंगे कर्मचारी
वॉशिंगटन पोस्ट ने कुछ दस्तावेजों और अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए यह बात कही है। सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर और मस्क अटॉर्नी एलेक्स स्पिरो के प्रतिनिधि ने इस खबर पर कोई जवाब नहीं दिया है। इस बीच, ट्विटर ने अपने एंप्लॉयीज को स्पष्ट किया है कि उसकी छंटनी की कोई योजना नहीं है। ट्विटर के जनरल काउंसल सीन एडगेट ने एंप्लॉयीज को ई-मेल करके बताया है कि कंपनी का लेऑफ करने का कोई प्लान नहीं है।
मस्क अतीत में कंपनी के कुछ कर्मचारियों को हटाने की आवश्यकता की ओर इशारा कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई थी। Wedbush के विश्लेषक डैन इवेस ने कहा, एक 75% की छंटनी कम से कम मजबूत फ्री कैश फ्लो और प्रॉफिटेबिलिटी का संकेत देगा, जो इस सौदे में शामिल होने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक होगा।
मस्क ने खुद कहा है कि वह कंपनी के मालिक बनने पर एड्रेस करेंगे। बता दें ट्विटर को खरीदने के लिए अप्रैल में अपनी शुरुआती 44 बिलियन डॉलर की बोली के बाद मस्क इस सौदे से पीछे हट गए। इस सौदे से पीछे हटने के लिए मस्क ने यह तर्क देते हुए कहा था कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर फेक स्पैम बॉट अकाउंट की संख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। इसके बाद ट्विटर ने मुकदमा दायर किया और कोर्ट ने दोनों पक्षों को 28 अक्टूबर तक का समय दिया अगर मामला नहीं सुलझा तो नवंबर में ट्रायल होगा।
ट्विटर के वकील ने रिपोर्ट में एलन मस्क द्वारा कंपनी के 75% स्टाफ की छंटनी की योजना को लेकर दावे के बाद कर्मचारियों से कहा है कि ‘अफवाहों पर ध्यान न दें।’ वकील ने कर्मचारियों से कहा कि तथ्यों का इंतज़ार करें। बकौल वकील, ट्विटर के पास अधिग्रहण सौदे के बाद मस्क की योजनाओं को लेकर कोई पुष्टि नहीं है।
ये भी पढ़ें : दीपावली के मौके पर PM Modi का युवाओं को तोहफा, 75 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
