पुलिस स्मृति दिवस: यूपी में अंग्रेजों के जमाने की समाप्त हुई व्यवस्था, अब सिपाही और दारोगा को मिलेगा 500 रुपये बाइक भत्ता
लखनऊ। आज से यूपी पुलिस में अंग्रेजों के जमाने की व्यवस्था को योगी सरकार ने समाप्त कर दिया है। आज पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर यूपी के पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। अब सिपाही दारोगा को 500 रुपये बाइक भत्ता दिया जायेगा, बता दे की अंग्रेजी शासन काल से लेकर अभी तक …
लखनऊ। आज से यूपी पुलिस में अंग्रेजों के जमाने की व्यवस्था को योगी सरकार ने समाप्त कर दिया है। आज पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर यूपी के पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। अब सिपाही दारोगा को 500 रुपये बाइक भत्ता दिया जायेगा, बता दे की अंग्रेजी शासन काल से लेकर अभी तक यूपी पुलिस के सिपाही और दरोगा को साइकिल भत्ता दिया जाता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए साइकिल का नाम खत्म कर बाइक भत्ता शामिल कर दिया है।

पांच लाख तक मिलेगा मेडिकल खर्च, डीजीपी करेंगे स्वीकृत
यूपी में पहली बार अब पांच लाख तक मेडिकल खर्च भी दरोगा सिपाहियों को मिल सकेगा। राहत की बात ये होगी की इसकी स्वीकृति देने के लिए डीजीपी के पास अधिकार होगा। ये घोषणा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर की है, इससे पहले कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पुलिस लाइन में शोक परेड की सलामी ली और 263 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

अंग्रेजों की जमाने की व्यवस्था की कई बार होती रहती थी चर्चा
बता दें इससे पहले सिपाही दरोगा को 200 रूपये साईकिल भत्ता दिया जाता था। कई वारदातों के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी तो वाहन भत्ते को लेकर चर्चा भी होती थी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लोहिया संस्थान में जरूरतमंदों को बिना डोनर दो दिन मिलेगा खून
