Video: ‘चुप! बोलो मत…’, जब विराट कोहली ने फैंस को दी ऐसी वॉर्निंग, बोलती हुई बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलना है। यह मैच दिवाली से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम मेलबर्न में प्रैक्टिस कर रही है। इस दौरान विराट कोहली को फैंस ने काफी परेशान कर …

नई दिल्ली। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलना है। यह मैच दिवाली से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम मेलबर्न में प्रैक्टिस कर रही है। इस दौरान विराट कोहली को फैंस ने काफी परेशान कर दिया। नेट प्रैक्टिस के दौरान फैंस पहुंच गए और तेजी से बातें करने लगे…कोहली को पुकारने लगे, जिससे विराट कोहली परेशान होकर गुस्सा गए। यह सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट कोहली ने फैंस को वॉर्निंग तक दे दी।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोहली नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। पीछे फैंस खड़े हुए हैं। कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान एक शॉट लगाया, तो फैंस ने कहा कि यह तो आउट ऑफ स्टेडियम है। इतना सुनने के बाद कोहली पीछे मुड़े और कहा, ‘यार प्रैक्टिस के टाइम में बोलो मत…डिस्ट्रक्शन होती है। कोहली की यह बात सुनने के बाद फैन ने कहा, ‘ओके भाई, ठीक है भाई, जब आप रिलेक्स होंगे, तब बोलेंगे। भाई फिर किंग के लिए तो बोलेंगे हमारे वाले। किंग है वो इसलिए बोलेंगे। किंग तो एक ही है ना भाई।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत-पाकिस्तान की टीमें:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, ​​शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।

ट्रेवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।

ये भी पढ़ें : T20 WC 2022 : शाहीन अफरीदी का सामना करने के लिए रोहित शर्मा ने किया अतिरिक्त अभ्यास

संबंधित समाचार