बरेली: विशेष फलदाई होगा ये दीपावली का पर्व, ऐसे करें मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दीपावली का पर्व कल से शुरू हो रहा है, जिसको लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। बड़ा बाजार, सुभाषनगर बाजार, शाहमतगंज बाजार सहित कई बाजारों में ग्राहकों आने लगे है। दुकानदार खुश नजर आ रहे है। कोरोना के कारण बीते दो साल ठंडे पड़े बाजार में धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ने से …

बरेली,अमृत विचार। दीपावली का पर्व कल से शुरू हो रहा है, जिसको लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। बड़ा बाजार, सुभाषनगर बाजार, शाहमतगंज बाजार सहित कई बाजारों में ग्राहकों आने लगे है। दुकानदार खुश नजर आ रहे है। कोरोना के कारण बीते दो साल ठंडे पड़े बाजार में धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ने से दुकानदारों की उम्मीदें दीपावली को लेकर बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

उन्हें उम्मीद है कि दीपावली बाजार में नई जान फूँक सकती है। वर्तमान में मुख्य रूप से लोग अपने घरों के रंग-रोगन के लिए सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कपड़े की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है।

धनतेरस को लेकर भी दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में जुटे है। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दूकानों में रंग-बिरंगी झालरे लोगों को काफी पसंद आ रहीं  है। बाजारों से इस बार लगभग चाईना से बनी सामग्री लगभग गायब है।

दीपावली के चलते बाजारों में साज सज्जा और उपहारों की दुकानें सज गई है। तो लोगों ने खरीदारी भी शुरू बाजार में एलईडी लाइट, आकर्षक लाईट,झालर, लटकन तथा मिट्टी के डेकोरेटिव दीप उपलब्ध है। धनतेरस पर बर्तन ओर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस और दीपावली से पूर्व बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है।

इस बार दीपों का पर्व दीपावली लोगों के लिए कितनी खास होगी इस बारे में पंडित रमाकांत दीक्षित ने बताया इस बार दीपावली हस्त और चित्रा नक्षत्र युक्त दीपावली 1995में रही थी इस बार भी यही स्थिति है। वैकृत योग मिल रहा है। ब्रह्मपुराण के अनुसार जो प्रदोष काल से लेकर के पूरी रात्रि (निशिद )रहेगा अमावस्या की रात धन-धान्य वृद्धि करने वाली पूंजीपति, व्यापारी, उद्योगपतियों के लिए लाभकारी रहेगी। हस्त और चित्रा नक्षत्र वैधृत योग जन मानस में धन धान्य वृद्धि व खुशहाली लाएगा।

नेताओ को हो सकती है सम्पत्ति हानि
इन बार दीपावली का पर्व सभी के लिए कल्याण कारी है।लेकिन नेताओ के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। उनके लिए संपत्ति हानि का योग बन रहा है। इसके लिए वह अष्ट महालक्ष्मी की आराधना वा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर इससे बच सकते हैं।

इन तरह करे दीपावली पर पूजा
दीपावली का पर्व  धन वैभव की देवी माता लक्ष्मी व  विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूजा उपासना का पर्व है। माता लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश जी को पंचोपचार दशोउपचार, षोडकउपकजर से पूजा कर प्रसन्न करना चाहिए।कमलगट्टा लेकर ॐ ह्रीं श्री श्रीम कलमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्री ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन युवकों को पुलिस ने किया 250 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

संबंधित समाचार