हमीरपुर: जीआईसी में फिर हुआ टीचरों में विवाद, शिकायत पर पहुंची पुलिस
हमीरपुर, अमृत विचार । कुरारा कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा नौ के छात्रों को इंग्लिश टीचर द्वारा धमकाना महंगा पड़ा। छात्रों की शिकायत पर प्रधानाचार्य ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस इंग्लिश टीचर को थाने ले गई है। पिछले 16 अगस्त को इंग्लिश टीचर व प्राइवेट शिक्षक …
हमीरपुर, अमृत विचार । कुरारा कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा नौ के छात्रों को इंग्लिश टीचर द्वारा धमकाना महंगा पड़ा। छात्रों की शिकायत पर प्रधानाचार्य ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस इंग्लिश टीचर को थाने ले गई है।
पिछले 16 अगस्त को इंग्लिश टीचर व प्राइवेट शिक्षक के बीच हुई मारपीट का मामला सुर्खियों में है। इधर शुक्रवार को फिर अध्यापकों में विवाद होने से कालेज का माहौल खराब होने पर अभिभावक परेशान हैं। जीआईसी में अध्यापक एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए छात्रों का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया में छात्रों को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रधानाध्यापक संतोष शर्मा ने बताया कि इंग्लिश टीचर शैलेंद्र सिंह छात्रों को धमका रहे थे। छात्रों ने उन्हें इससे संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मना करने पर वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। जिस पर थाने में सूचना दी तो उन्हें पुलिस थाने ले गई। इसी अध्यापक का पिछले 16 अगस्त को कालेज में पढ़ा रहे एक प्राइवेट टीचर से विवाद हुआ था जिस पर मारपीट हुई। इस मामले की जांच अभी हो नहीं पाई है।
इंग्लिश टीचर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि प्रधानाचार्य संतोष शर्मा उनके खिलाफ षड्यंत्र रच कोई न कोई विवाद खड़ा करते हैं। जबकि उनका ट्रांसफर बड़ोखर के लिए हो गया है। यहां से जाने का मन नहीं बना रहे हैं ट्यूशन पढ़ाने वाले बच्चों को सिखाकर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इस मामले में एसआई फूलचंद मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर शिक्षक को थाने लाकर घटना की जानकारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-Video: कम मत समझना! ‘K-Pop’ के जबरिया फैन हैं छोटी आंखों के बड़े फायदे बताने वाले मंत्री इम्ना
