शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन से लेकर कॉलोनी तक मिलीं खामियां, भड़के DRM
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने रेल अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। कार्यालय में पुराना फर्नीचर और वीआईपी रूम में सोफा के गद्दे व पंखों पर धूल जमी होने, सरकुलेटिंग एरिया में गंदगी, सरकारी आवास में …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने रेल अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। कार्यालय में पुराना फर्नीचर और वीआईपी रूम में सोफा के गद्दे व पंखों पर धूल जमी होने, सरकुलेटिंग एरिया में गंदगी, सरकारी आवास में वायरिंग क्षतिग्रस्त व दरवाजे टूटे पाए जाने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि जीएम के निरीक्षण से पहले सारी खामियां दूर हो जाएं।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: BLO की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 1793 नाम नगर निकाय की मतदाता सूची हटे
डीआरएम अजय नंदन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मुरादाबाद से अपनी स्पेशल गाड़ी से प्लेटफार्म एक पर उतरे। पश्चात डीआरएम प्लेटफार्म एक पर निर्माणधीन शौचालय को देखा और अधिकारियों से जानकारी की। उन्होंने प्रथम श्रेणी महिला प्रतीक्षालय, वीआईपी कक्ष, टिकट संग्रहक कार्यालय, पूछतांछ कार्यालय, स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय, आउटडोर एसएस कार्यालय, एसएस कार्यालय का निरीक्षण किया।
कार्यालय में फर्नीचर जर्जर पाए जाने और वीआईपी कक्ष में सोफा गंदा पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसएस को आड़े हाथों लिया और कहा कि फर्नीचर के लिए मुरादाबाद कार्यालय लिख सकते थे। फर्नीचर के लिए मंडल कार्यालय लिखकर भेजें। कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद सरकारी आवास को देखा।
जहां बिजली की वायरिंग, पानी टपकने, दरवाजा खराब होने आदि की शिकायत कर्मचारियों की पत्नियों ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इन समस्याओं का निस्तारण करें। फुट ओवर ब्रिज पर लग रहे टायल्स के कार्य को देखकर संतोष जनक नहीं होना बताया। बोले, टायल्स ठीक से लगाएं। डीआरएम ने मालगोदाम रोड का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि अभी तक नाला और सड़क नहीं बनी है। निर्देश दिए कि जीएम के निरीक्षण से पहले सड़क बन जाए और नाले का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। मालगोदाम रोड की टिकट घर को शीघ्र खोल दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य जीएम के निरीक्षण से पहले पूरे हो जाने चाहिए। निरीक्षण के समय मुरादाबाद के अधिाकारी, एसएस, सीएमआइ, स्वास्थ्य निरीक्षक, आइओडब्लू, पीडब्लूआइ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था शातिर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
