चित्रकूट: दस्यु आपरेशन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
चित्रकूट, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस पर दस्यु आपरेशन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मानिकपुर कोतवाली में नवनिर्मित पुलिस सभागार का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभागार बन जाने से कोतवाली में होने वाली बैठकों के …
चित्रकूट, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस पर दस्यु आपरेशन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मानिकपुर कोतवाली में नवनिर्मित पुलिस सभागार का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभागार बन जाने से कोतवाली में होने वाली बैठकों के लिए स्थान की कमी नहीं रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दस्यु ऑपरेशन के वक्त इस क्षेत्र में 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। क्षेत्र को दस्यु समस्या से निजात मिल चुकी है।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रीय लोगों को बगैर किसी भय के कोतवाली और थानों में अपनी समस्या बताने को कहा। इस मौके पर थाना प्रभारी गिरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक हारून खान, अरविंद कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार द्विवेदी, भाजपा नेता जितेंद्र मोहन शुक्ला, प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-हमीरपुर: वर्षों बाद अनुयाइयों ने निकाला भरत मिलाप जुलूस, मुस्तैद रहा प्रशासन
