22 अक्टूबर: जानिए अतीत के पन्नों में दर्ज आज की तारीख का इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। 22 अक्‍टूबर 1963 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा नांगल डैम को राष्‍ट्र को समर्पित किया था। ये देश का दूसरा सबसे बड़ा बांध होने के साथ ही एशिया का भी दूसरा सबसे बड़ा बांध है। डैम को बनाने का आइडिया ब्रिटिश जनरल लुई डेन के दिमाग की उपज थी। लुई एक बार …

नई दिल्ली। 22 अक्‍टूबर 1963 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा नांगल डैम को राष्‍ट्र को समर्पित किया था। ये देश का दूसरा सबसे बड़ा बांध होने के साथ ही एशिया का भी दूसरा सबसे बड़ा बांध है। डैम को बनाने का आइडिया ब्रिटिश जनरल लुई डेन के दिमाग की उपज थी। लुई एक बार हिमाचल के भाखड़ा में एक तेंदुए का पीछा करते हुए सतलज नदी की तराई में पहुंच गए। यहां उन्होंने सतलज नदी के बहाव को देखा तो सोचा कि इसका इस्तेमाल तो बिजली बनाने में किया जा सकता है। 1908 में उन्होंने इसके लिए ब्रिटिश सरकार को एक प्रस्ताव भेजा लेकिन सरकार ने पैसों की कमी का हवाला देते हुए मना कर दिया। इसके करीब 10 साल बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर एफ.ई. वैदर के प्रयासों से एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई गई, जिसमें 395 फीट ऊंचा बांध बनाने का प्रस्ताव था।

हालांकि, बांध की प्रोजेक्ट रिपोर्ट कई बार बनी, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से पास न हो सकी। आखिरकार 1948 में प्रोजेक्ट रिपोर्ट पास हो पाई। इस रिपोर्ट में भाखड़ा डैम, नांगल डैम और नहरों को बनाने का प्रस्ताव था।

1951 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। अमेरिका से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। फैसला लिया गया कि पहले नहर बनाई जाएगी ताकि किसानों को जल्द से जल्द सिंचाई के लिए पानी मिल सके। सामान लाने ले जाने के लिए रोपड़ से नांगल तक 60 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई गई, सड़कें भी बनाई गईं और 50 बेड का एक अस्पताल भी बनाया गया।

दरअसल, भाखड़ा और नांगल दोनों अलग-अलग बांध हैं, लेकिन एक ही प्रोजेक्ट के तहत दोनों को बनाया गया है। भाखड़ा बांध हिमाचल के बिलासपुर जिले में है, जबकि करीब 10 किलोमीटर दूर पंजाब में नांगल बांध है। 1954 में नेहरू ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था और आज ही के दिन 1963 में डैम को राष्‍ट्र को समर्पित किया गया।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1867: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।
1875: अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत।
1879: ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
1883: न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
1900: भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म।
1937: प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म
1962: भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
1964: फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975: ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
2004: अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।
2006: अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
2007: चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2008: इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा। 2014: माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
2016: भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।

ये भी पढ़ें : आज का इतिहास: सुभाष चंद्र बोस ने बनाई स्वंतत्र भारत की वैकल्पिक सरकार, जानिए 21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

संबंधित समाचार