बांदा मंडल कारागार के तीन बंदियों समेत चार लोगों को हुआ कोरोना
बांदा, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी पकड़ रहा है। जेल के तीन बंदियों समेत चार मरीज पाजिटिव मिले है। सभी का उपचार किया जा रहा है। बिसंडा कस्बा के एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा जेल में भी संक्रमण मिला है। वहां के तीन बंदियों की …
बांदा, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी पकड़ रहा है। जेल के तीन बंदियों समेत चार मरीज पाजिटिव मिले है। सभी का उपचार किया जा रहा है। बिसंडा कस्बा के एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा जेल में भी संक्रमण मिला है। वहां के तीन बंदियों की जांच पाजिटिव मिली है।
बंदियों संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। इसी तरह बिसंडा के पाजिटिव मरीज के स्वजन व उसके अन्य संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई जा रही है। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। सीएमओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि आवश्यकता न होने पर भीड़ में जाने से बचाव करें। मास्क व सैनिटाइजर इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को मिलेंगे एक करोड़ रुपये, शासन ने जारी किया बजट
