बरेली: 6 को नहीं अब 13 नवंबर को होगी राष्ट्रीय आय परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा तिथि आगे बढ़ा दी गई है। डीआईओएस की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 6 को होने वाली परीक्षा अब 13 नवंबर को पूर्व निर्धारित केंद्रों पर होगी। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि शासन की ओर से परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा तिथि आगे बढ़ा दी गई है। डीआईओएस की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 6 को होने वाली परीक्षा अब 13 नवंबर को पूर्व निर्धारित केंद्रों पर होगी। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि शासन की ओर से परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: एसएसवी इंटर कॉलेज में किया गया दीपोत्सव, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने लिया भाग

इस संबंध में पत्र जारी कर सभी राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया गया है। सूचना को नोटिस बोर्ड, प्रार्थनासभा व अभिभावकों को मैसेज या कॉल के जरिए सूचित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी छात्र संशोधित तिथि पर परीक्षा में शामिल हो सकें।

ये भी पढ़ें- बरेली: इस बार मेरिट के आधार पर होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, बोर्ड ने विभाग को जारी किए निर्देश

 

 

संबंधित समाचार