अयोध्या: अलग-अलग जगहों पर हंगामा कर रहे नौ लोगों का पुलिस ने किया शांति भंग में चालान
पूरा बाजार, अयोध्या। जिले के पूरा कलंदर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर हंगामा कर रहे कुल 9 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सब्जी लेने के विवाद में चांदपुर हरिवंश गांव के पास झगड़ रहे एक पक्ष के परमेश्वर दीन कोरी पुत्र शंकर, धर्मेंद्र व सुरेंद्र पुत्रगण …
पूरा बाजार, अयोध्या। जिले के पूरा कलंदर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर हंगामा कर रहे कुल 9 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सब्जी लेने के विवाद में चांदपुर हरिवंश गांव के पास झगड़ रहे एक पक्ष के परमेश्वर दीन कोरी पुत्र शंकर, धर्मेंद्र व सुरेंद्र पुत्रगण परमेश्वर दीन निवासी हांसापुर थाना कैन्ट व रवि साहू पुत्र गया प्रसाद निवासी विनायक नाथ कॉलोनी नाका, विशाल साहू पुत्र राधेश्याम निवासी तिलक नगर, अमन यादव पुत्र आनंद यादव निवासी गुलाब चंद्र कॉलोनी कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।
वहीं शराब पीकर हंगामा कर रहे शिवदासपुर गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र हृदय तथा आपसी विवाद में महेशपुर गांव निवासी उमाशंकर पांडेय पुत्र धर्मेंद्र कुमार तथा महावा गांव स्थित एक डिग्री कॉलेज में पहुंचकर फीस को लेकर हंगामा कर रहे कोतवाली बीकापुर के सराय खरगी गांव निवासी पूरे भान सिंह निवासी सुजीत पाल पुत्र राम जियावन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ शांतिभंग के तहत केस दर्ज करवा चालान किया गया है।
यह भी पढ़ें:-बलिया: सख्त हुआ परिवहन विभाग, ओवरलोड में 144 वाहनों का चालान
