छत्तीसगढ़: दिवाली पर अपराध रोकने पुलिस का पैदल मार्च, जगह-जगह चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार देर रात पैदल मार्च और बाइक पर गश्त की गई। इस दौरान जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई और संदिग्धों से पूछताछ भी हुई। अफसरों की ओर से पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार देर रात पैदल मार्च और बाइक पर गश्त की गई। इस दौरान जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई और संदिग्धों से पूछताछ भी हुई। अफसरों की ओर से पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए कहा गया।

डीआईजी राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों से मार्च निकाला गया। इसमें एडिशनल एसपी, सीएसपी, यातायात प्रभारी सहित विभिन्न थानों के प्रभारी शामिल रहे। विजुअल पुलिसिंग के तहत पैदल पेट्रोलिंग और बाइक से गश्त की गई। यह मार्च मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक, गंज लाइन, सिनेमा लाइन, सराफा लाइन, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग सहित भीड़भाड़ वाले जगहों पर निकाला गया।

डीआईजी रामगोपाल की ओर से अफसरों को शहर के साथ-साथ आउटर क्षेत्र में भी संदिग्ध जगहों पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि निगरानी शुदा बदमाशों और गुंडों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहे। दिवाली पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और लोग शांतिपूर्वक त्यौहार मना सकें, इसक बात का खास ख्याल रखने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें : बाजार में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, खरीदे मिट्टी के दीये और पटाखे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव