बरेली: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम अफीम बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। दीपावली और धनतेरस के दिन बर्तन में अफीम छुपाकर बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गस्त के दौरान दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया द्वारा अपराध एवं अपराधियो …

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। दीपावली और धनतेरस के दिन बर्तन में अफीम छुपाकर बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गस्त के दौरान दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।

एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सीबीगंज पुलिस ने हाईवे किनारे बण्डिया नहर की पुलिया के पास से समय देर रात दो युवकों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: दिवाली पर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

रविवार रात सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बंडिया नहर के पास दो संदिग्ध युवक खड़े हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज सतीश कुमार नैन व परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज शिव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को घेर लिया।

युवक ने अपना नाम छविनाथ कश्यप निवासी मुरादपुरा थाना कटघर शाहजहांपुर व अशरफ निवासी इस्लाम नगर थाना कटरा शाहजहांपुर बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से बर्तन में छुपा कर रखी गयी 500 ग्राम अफीम बरामद हुई,जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपितों छविनाथ ने बताया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी का काम लंबे समय से कर रहे हैं थाना बारादरी में भी अपना एक ठिकाना बना रखा है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: छोटी दिवाली पर खूब बिका सोना-चांदी, कारोबार पहुंचा 760 करोड़

संबंधित समाचार