एक्सीडेंट : बाइक और बुलेट में भिड़त, चार घायल
अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली देहात के पानी टंकी चौराहा पर बाइक सवार दंपती को बुलेट चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और बेटी समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र …
अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली देहात के पानी टंकी चौराहा पर बाइक सवार दंपती को बुलेट चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और बेटी समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेदौरा चौराहा निवासी परमजीत बाइक से राम राज, आरती और डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी निवासी तखवा को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे।
कोतवाली देहात के पानी टंकी चौराहा पर सामने से आ रहे बुलेट ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे परमजीत, राम राज और उनकी पत्नी आरती तथा बेटी लक्ष्मी घायल हो गईं।
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। कोतवाल देहात सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक और बुलेट वाहन को कब्जे से ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें:- सड़क दुर्घटना : डिवाइडर से टकराई बाइक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
