बरेली: मोबाइल फोन पर हुआ विवाद तो दोस्त ने मारी गोली, इलाज के दौरान छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कभी साथ में रहने वाले दो दोस्तों में मोबाइल फोन पर विवाद इतना बड़ गया कि एक दूसरे के दुश्मन बन गए। दोस्त ने अपने साथियो के साथ हथियारों से लैस होकर दोस्त पर हमला कर दिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार …

बरेली, अमृत विचार। कभी साथ में रहने वाले दो दोस्तों में मोबाइल फोन पर विवाद इतना बड़ गया कि एक दूसरे के दुश्मन बन गए। दोस्त ने अपने साथियो के साथ हथियारों से लैस होकर दोस्त पर हमला कर दिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें बिलासपुर के दुर्जनपुर के गांव देवपुरा में रहने वाला दलजीत सिंह पुत्र गुरुचरन सिंह स्नातक का छात्र था।

ये भी पढे़ं- बरेली: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा, डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

उसके परिजनों ने बताया दलजीत सिंह और गुरूवीर सिंह दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बीती रात दोनों के बीच फिर मोबाइल फोन पर विवाद हुआ। उसके बाद गुरूवीर सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आ धमका और हमला बोल दिया। इस बीच दलजीत सिंह को गुरूवीर सिंह ने गोली मार दी। दलजीत के परिजन तुरंत उसे निकट के अस्पताल ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। शहर के निजी अस्पताल में आज सुबह दलजीत की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: नहाते समय तीन बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार