हत्या का आरोप : फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
अमृत विचार, बीकापुर/ अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी 30 वर्षीय नवविवाहिता आलिया बानो पत्नी मोहम्मद इश्तियाक की मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव मंगलवार दोपहर घर के भीतर कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस व कोतवाली के प्रभारी सुमित कुमार …
अमृत विचार, बीकापुर/ अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी 30 वर्षीय नवविवाहिता आलिया बानो पत्नी मोहम्मद इश्तियाक की मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव मंगलवार दोपहर घर के भीतर कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के पंखे से लटकता मिला।
सूचना पर पुलिस व कोतवाली के प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ किया और पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रधान बब्बन यादव ने बताया कि मृतका की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है।
मायका सुल्तानपुर जनपद में बताया जाता है। मृतका के मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें :- आत्महत्या : नशेबाज ने फंदा लगाकर दी जान
