फर्रुखाबाद: पैदल जा रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार । दीपावली की शाम पैदल घर जा रहे अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। डॉक्टर ने सीएचसी में अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इससे घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जोगपुर निवासी सुखराम (50) सोमवार दीपावली …

फर्रुखाबाद, अमृत विचार । दीपावली की शाम पैदल घर जा रहे अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। डॉक्टर ने सीएचसी में अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इससे घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई।

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जोगपुर निवासी सुखराम (50) सोमवार दीपावली की शाम को गांव मेदपुर से घर पैदल जा रहा था। कायमगंज की ओर से आ रहे बाक सवार ने मराला तिराहा के पास अधेड़ को पीछे से टक्कर मार दी। सुखराम गंभीर घायल हो गए। बाइक छोड़कर चुवक भाग गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल सुखराम को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सुखराम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। शव देखकर परिजन और पत्नी अनीता का रो-रो कर बुराहाल हो गया। सुखराम के चार पुत्र हैं। दरोगा यतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-अग्निवीर भर्ती रैली : छिबरामऊ तहसील के 3932 युवकों ने लगाई दौड़, सख्ती से जांचे गए दस्तावेज

संबंधित समाचार