अन्नकूट की धूम : भगवान को लगा 56 व्यंजनों का भोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और उनके राज्याभिषेक की खुशी में अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान अयोध्या के तमाम मंदिरों में भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस पवित्र अवसर के साक्षी अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी बने। वह श्री सीताराम सरकार, सियाराम किला झुनकी …

अमृत विचार, अयोध्या। भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और उनके राज्याभिषेक की खुशी में अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान अयोध्या के तमाम मंदिरों में भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस पवित्र अवसर के साक्षी अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी बने। वह श्री सीताराम सरकार, सियाराम किला झुनकी घाट, हनुमत निवास लक्ष्मण घाट व विद्या कुंड मंदिर समेत कई स्थानों के अन्नकूट महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने भगवान को भोग लगाया। मंदिर संचालकों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

रामलला को पुजारी संतोष तिवारी ने अनेक प्रकार की मिठाई, नमकीन, खीर का भोग लगाया। कौशलेश सदन में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य ने 1056 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया। श्रीरामवल्लभाकुंज में यह उत्सव अयोध्या एडवर्ड तीर्थ विवेचिनी सभा के अध्यक्ष व मंदिर के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास की देखरेख में मनाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मधुकरी संत मिथिला बिहारी दास गायन-वादन के जरिए भगवान को भोग लगाया। पौराणिक पीठ श्री हनुमानगढ़ी मंदिर नाका में भी हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया। पीठ के महांत रामदास के संयोजन में भोग प्रसाद तैयार किया गया।

इसके अलावा मणिराम दास छावनी, दशरथ महल, राजगोपाल मंदिर, हनुमत निवास, छोटी देवकाली, राजगोपाल मंदिर, राजसदन, सत्यधाम गोपाल मंदिर, वामन मंदिर, सियाराम किला, लक्ष्मण किला, अशर्फी भवन, मंगल भवन रामलला सदन, रंग महल, जानकी महल, बधाई भवन, दर्शन भवन, जानकीघाट बड़ा स्थान, बड़ा भक्तमाल, दंतधावन कुंड और गहोई मंदिर में अन्नकूट का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

यह भी पढ़ें:= बरेली: घरों में विधि-विधान से हुई गोवर्धन पूजा, तीन उत्सवों का संगम है आज का दिन

संबंधित समाचार