संभल : आत्महत्या के इरादे बस के आगे दौड़ी युवती, चालक ने बचाई जान
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। आत्महत्या के इरादे से एक युवती ने बस के आगे दौड़ लगा दी। अचानक युवती को आता देख चालक ने सूझबूझ से बस को एक साइड कर दिया। इसके बाद भी हल्की चोट लगने से युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बाद युवती …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। आत्महत्या के इरादे से एक युवती ने बस के आगे दौड़ लगा दी। अचानक युवती को आता देख चालक ने सूझबूझ से बस को एक साइड कर दिया। इसके बाद भी हल्की चोट लगने से युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।
अतरौली डिपों की रोडवेज बस को लेकर बुधवार की सुबह चालक पवन कुमार अलीगढ़ से मुरादाबाद के लिए चला था। बस यात्रियों से भरी हुई थी। सुबह लगभग 8:15 बजे जैसे ही बस नगर के बहजोई रोड़ सांई मंडल के पास पहुंची की। वहीं सड़क किनारे खड़ी नगर के चुन्नी मोहल्ला निवासी एक युवती बस को देखकर उसके आगे दौड़ पड़ी। अचानक युवती को बस के आगे देखकर चालक हका बक्का रह गया और युवती को बचाने के लिए बस को सड़के किनारे मोड़ दिया।
युवती बस की चपेट में आने से बच गयी लेकिन बस की साइड लगने से हाथ में चोट लग गयी। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गयी और घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़कर कोतवाली ले गयी।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने दबी जुबान में बताया कि हादसे के बाद युवती के स्वजन पहुंच गए थे और वह लोग घर में युवती का झगड़ा होने की बात कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है पूछताछ के लिए बस चालक को बैठा रखा है। वहीं सभी बस चालक की सूझ-बूझ की प्रशंसा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : जंगली कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर गाय को मार डाला
