लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ वॉकथॉन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता अभियान (16 अगस्त 2022 से 15 नवंबर 2022) के अंतर्गत गुरुवार को “वॉकथॉन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की थीफ विजिलेंस ऑफिसर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा समेत गृह विज्ञान विद्यापीठ के संकाय सदस्यों, विवि के विभिन्न विभागों के शिक्षकों …

अमृत विचार लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता अभियान (16 अगस्त 2022 से 15 नवंबर 2022) के अंतर्गत गुरुवार को “वॉकथॉन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की थीफ विजिलेंस ऑफिसर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा समेत गृह विज्ञान विद्यापीठ के संकाय सदस्यों, विवि के विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने विवि के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय से लेकर विवि के अम्बेडकर भवन तक पैदल मार्च किया। विद्यार्थियों ने हाथों में भ्रष्टाचार खत्म करने से जुड़े स्लोगन वाली तख्तियां पकड़ सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही प्रशासनिक भवन के अंदर विभिन्न दफ्तरों में भी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव डॉ अश्विनी कुमार भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार