लखनऊ में डेंगू बुखार के बढ़ रहे मरीज, गुरुवार को मिले इतने केस, बचाव जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को भी 23 नये मरीज मिल हैं। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत चंदननगर 5, सिल्वर जुबली 1, इंदिरानगर 4, चिनहट 3, अलीगंज 4 सरोजनी नगर 3, मोहनलालगंज 1, एनके रोड 2, में केस पाए गए। आज लगभग 1400 घरों एवं …

लखनऊ। लखनऊ में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को भी 23 नये मरीज मिल हैं। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत चंदननगर 5, सिल्वर जुबली 1, इंदिरानगर 4, चिनहट 3, अलीगंज 4 सरोजनी नगर 3, मोहनलालगंज 1, एनके रोड 2, में केस पाए गए। आज लगभग 1400 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “3” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय महानगर, पुलिस चौकी निशान्तगंज, थाना महानगर एवं जनपद के विभिन्न स्थलों/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया।

संबंधित समाचार