संभल: जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस के साथ हाथापाई, बीच-बचाव में मंडल अध्यक्ष को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल बनिया ढेर थाना क्षेत्र में नेता भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई से नाराज भाजपाइयों ने बुधवार की रात चंदौसी के सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपाइयों की मांग थी कि जो भी लोग …

संभल, अमृत विचार। संभल बनिया ढेर थाना क्षेत्र में नेता भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई से नाराज भाजपाइयों ने बुधवार की रात चंदौसी के सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपाइयों की मांग थी कि जो भी लोग भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई में शामिल हैं, उन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें- संभल: टेंट की दुकान में पटाखे से लगी आग, दो लाख का नुकसान

आपको बताते चलें कि संभल जनपद के चंदौसी बनिया ढेर थाना अंतर्गत गांव नेटा निवासी गिरिराज किशोर मोर्य भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर गांव में जुआ खेल रहे लोगों से मना करने को लेकर उनकी काफी बहस भी हुई मौके पर पहुंची पुलिस से उन्होंने कहा कि गांव में जुआ नहीं होना चाहिए। यह गलत है, इस पर पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले आए और बुरी तरह पीटा।

भाजपाइयों का यह भी आरोप है कि गिर्राज किशोर को किसी अपराधी की भांति उनसे व्यवहार किया गया जो निंदनीय है हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़क वंशी ने बात करते हुए बताया कि इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी लोग इस मामले में दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई की भारतीय जनता पार्टी मांग करती है। गंभीर हालत में भाजपा मंडल अध्यक्ष को रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- संभल : आत्महत्या के इरादे बस के आगे दौड़ी युवती, चालक ने बचाई जान

संबंधित समाचार