बरेली: न्यू रेलवे मॉडल कॉलोनी में अव्यवस्थाएं, वीडियो वायरल होने पर हंगामा
बरेली, अमृत विचार। शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो ने रेलवे के सरकारी आवासों की पोल खोलकर रख दी। बरसात के मौसम में सरकारी आवास किस तरह से एक तालाब में परिवर्तित हो जाते हैं, इस वीडियो में साफतौर पर देखने को मिल रहा …
बरेली, अमृत विचार। शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो ने रेलवे के सरकारी आवासों की पोल खोलकर रख दी। बरसात के मौसम में सरकारी आवास किस तरह से एक तालाब में परिवर्तित हो जाते हैं, इस वीडियो में साफतौर पर देखने को मिल रहा है। वीडियो सामने आते ही पूर्वोत्तर रेलवे के कई संघ विरोध में उतर आए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारी संघ ने आंदोलन तक की बात की है।
शनिवार को बारिश के बाद रेलवे की न्यू रेलवे मॉडल कॉलोनी का एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक रेलवे कर्मचारी ने आला अफसरों से शिकायत की लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इससे हताश होकर उसने खामियों का वीडिया बना लिया। वीडियो में कर्मचारी का कहना है कि बरसात के मौसम में उसके सरकारी आवास एक तालाब बन जाता है। ऐसे में वह अपने परिवार को लेकर कहां जाए। आरोप है कि कई बार इस समस्या के बारे में आईओडब्ल्यू से शिकायकत की मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
वीडियो बनाते हुए कर्मचारी ने कहा है कि लोग इस वीडियो का शेयर करके उसके आला अफसरों तक पहुंचा दें। जिससे उसके आवास की समस्या का सामधान हो सके। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया का कहना है कि जब बरसात का मौसम आता है, तभी इंजीनियरिंग विभाग को कालोनियों की मरम्मत का ध्यान आता है।
लाखों रुपए का खेल किया जा रहा है। यह स्थिति है कि क्वार्टर के अंदर पानी ऐसे टपकता है जैसे बाहर बरसात हो रही हो। रिपेयर के नाम पर कोई काम नहीं होता है। सिर्फ कागजों में खेल किया जाता है। जबकि निर्माण कार्यों की निगरानी करना आईओडब्ल्यू का काम है। भदोरिया ने आरोप लगाया कि क्वार्टरों की मरम्मत में भी खेल किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ आईओडब्ल्यू ऑफिस में धरना प्रदर्शन करेगा।
