योगी की तारीफ में अतीक की पत्नी ने भी पढ़े कसीदे, बताया- इंसाफ पसंद और ईमानदार मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। गुजरात की साबरमती जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े और उन्हें इंसाफ पसंद एवं ईमानदार मुख्यमंत्री बताया है। परवीन ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश का बहुत …

प्रयागराज। गुजरात की साबरमती जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े और उन्हें इंसाफ पसंद एवं ईमानदार मुख्यमंत्री बताया है। परवीन ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश का बहुत विकास किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को इंसाफ पसंद बताते हुए उनसे अपने बच्चों को बचाने की गुहार भी लगाई। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र अली को पुलिस जबरन फंसा रही है। अब उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने में लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि उप्र पुलिस ने कुख्यात माफिया अतीक और उनके बेटों को गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी बनाने के लिये कार्रवाई कर रही है। परवीन ने कहा कि उनके बेटे अली के खिलाफ पिछले साल फर्जी ढंग से मुकदमा लिखने के बाद से लगातार पुलिस उसका उत्पीड़न कर रही है।

परवीन ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके पति अतीक अहमद ने लखनऊ में मुख्यमंत्री को निडर और ईमानदार मुख्यमंत्री बताया वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा कि उनके पति वह बयान बिल्कुल सही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: माफिया अतीक अहमद के खिलाफ राजू पाल हत्याकांड में आरोप तय

संबंधित समाचार