बहराइच: राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। एसएसबी 42वीं वाहिनी की ओर से शनिवार साइकिल रैली के द्वारा एकता दिवस मनाया गया। जिसमें जवानों के साथ आम लोग शामिल हुए। रैली में सभी दूरी तक साइकिल चलाई। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रैली निकाली गई। साइकिल रैली मे …

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। एसएसबी 42वीं वाहिनी की ओर से शनिवार साइकिल रैली के द्वारा एकता दिवस मनाया गया। जिसमें जवानों के साथ आम लोग शामिल हुए। रैली में सभी दूरी तक साइकिल चलाई।

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रैली निकाली गई। साइकिल रैली मे बलकर्मियों के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण शामिल हुए। रैली कार्यवाहक कमांडेंट वैभव के तत्वाधान में रवाना किया गया। लोगों में भारत के एकता एवं अखंडता के प्रति जोश अलंकृत किया गया।

कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि यह रैली 3 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था। इस दिन हम प्रथम उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के संघर्षों और बलिदानों को याद करते हुए देश के एकता की अखंडता के प्रति लोगों को जागरूक कराते है।

इस कार्यक्रम में डा. कुलदीप सिंह शेखावत उप कमांडेंट (चिकित्सा), डा. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु-चिकित्सा), निरीक्षक (सा.) बी. के. जयसवाल, जन जाग्रति स्कूल के प्रबंधक श्री मनोज गुप्ता, केन्द्रीय स्कूल / जन जाग्रति स्कूल के छात्र/छात्राओं, ग्रामीण व वाहिनी के अन्य बलकर्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-नगर भ्रमण : ”डर्टी पिक्चर” देखकर गड्ढे भरने लगे बीजेपी विधायक

संबंधित समाचार