पिटाई का आरोप : घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,माधौगंज/ हरदोई । लखनऊ में भर्ती सातवीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को स्कूल में बेरहमी से पीटा गया था। जिसस वजह से उसकी मौत हुई। हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे …

अमृत विचार,माधौगंज/ हरदोई । लखनऊ में भर्ती सातवीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को स्कूल में बेरहमी से पीटा गया था। जिसस वजह से उसकी मौत हुई। हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पिटाई से नहीं बल्कि बीमारी के कारण छात्र की मौत हुई है। इसके बाद परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

माधौगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत सुमेरगंज निवासी साहबलाल के बेटे अनूप कुमार की शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पिता बेटे के शव को लेकर गांव पहुंचा। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अनूप एक इण्टर कालेज में सातवीं का छात्र था। बीते 20 सितंबर को वह स्कूल गया, था किसी बात को लेकर शिक्षक ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी थी।

आरोप है कि शिक्षक की ओर से दी गई धमकी के कारण अनूप ने घर में कुछ भी नहीं बताया। मगर दिन पर दिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे लखनऊ में भर्ती करवाया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि पिटाई का आरोप झूठा है।

छात्र की मौत बीमारी के चलते हुई है।पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। इससे पहले वहां पहुंचे एसएचओ माधौगंज सुब्रत नारायण तिवारी ने गुस्साई भीड़ को किसी तरह समझाया, उन्होंने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उन्नाव : छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल, शिक्षामित्र पर FIR , हेडमास्टर सस्पेंड

संबंधित समाचार