रामपुर: आजम खां की आवाज का नमूना विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा
रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के खिलाफ टांडा थाने में एससी, एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान रिटायर्ड नायब तहसीलदार ने अपने बयान दर्ज कराए थे। शनिवार को कोर्ट में आजम खां के भाषण की सीडी चलवाकर देखी गई। जिसके बाद कोर्ट की ओर से आदेश जारी किए गए कि …
रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के खिलाफ टांडा थाने में एससी, एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान रिटायर्ड नायब तहसीलदार ने अपने बयान दर्ज कराए थे। शनिवार को कोर्ट में आजम खां के भाषण की सीडी चलवाकर देखी गई। जिसके बाद कोर्ट की ओर से आदेश जारी किए गए कि आजम खां की आवाज का नमूना जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाए। अब इस मामले में नौ नबंवर को सुनवाई होना है। इस दौरान रिटायर्ड नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।
मामला साल 2007 का है। विधानसभा चुनाव के प्रचार को दौरान आजम खां ने एक जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा के बाद बसपा नेता धीर कुमार शील ने थाने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि आजम खां ने अपने भाषण में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। तहरीर के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
जिसके बाद कोर्ट ने 30 अक्तूबर 2021 को आजम खां पर आरोप तय कर दिए थे। इस मामले में आजम खां की जमानत पहले ही मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान टांडा के तत्कालीन नायब तहसीदार गुलाब राय ने अपने बयान दर्ज कराए थे। बचाव पक्ष की ओर से उनसे जिरह की गई थी। उनकी जिरह पूरी हो गई थी। शनिवार को सीडी को कोर्ट में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में चलवाई गई। जिसके बाद न्यायिक अधिकारी ने आदेश दिए हैं कि आजम खां की ऑडियो रिकॉर्डिंग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाए। उसके बाद कोर्ट में पेश किया जाए। अब इस मामले में नौ नबंवर को सुनवाई होना है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी गवाही को पहुंचे, नहीं हुई
सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड, दो पासपोर्ट मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। शनिवार को गवाही के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी गवाही को पहुंचे, लेकिन गवाही नहीं हो सकी। अब इन मामलों में पांच नवबंर को सुनवाई होना है। अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शनिवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह कोर्ट में गवाही के लिए पहुंचे, लेकिन नहीं हो सकी। अब इन दोनों मामलों में पांच नबंवर को सुनवाई होगी। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी गवाही को पहुंचे।लेकिन नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: आग से झुलसी सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने दिल्ली में तोड़ा दम, ससुरालियों पर महिला को जलाने का आरोप
