भाजपा, कांग्रेस ने सत्ता में रह कर प्रदेश को लूटा: अभय चौटाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आदमपुर। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहकर केवल प्रदेश को लूटा है। श्री चौटाला ने शनिवार को कहा कि आदमपुर उप-चुनाव में एक तरफ पूंजीपतियों का साथ देने वाली भारतीय जनता पार्टी …

आदमपुर। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहकर केवल प्रदेश को लूटा है। श्री चौटाला ने शनिवार को कहा कि आदमपुर उप-चुनाव में एक तरफ पूंजीपतियों का साथ देने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पिछले आठ साल से भाजपा का साथ देने वाले भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस पार्टी थी, दूसरी तरफ किसान, कमेरे, छोटा व्यापारी और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लडने वाली इंडियन नेशनल लोकदल है।

यह भी पढ़ें- 20 KM दूर से देगी दिखाई… दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, जानें क्या है खासियत?

इनेलो नेता ने आज पार्टी उम्मीदवार कुरड़ा राम नंबरदार के पक्ष में सिसवाल, बगला, घुड़साल, आदमपुर गांव, दड़ौली, चुली खुर्द, चुली कलां, चुली बागडिय़ां, खैरमपुर और कालीरावन समेत कई गावों में ग्रामीणों को सम्बोधित किया। इस दौरान इनेलो प्रत्याशी कुरड़ा राम नंबरदार ने भी उनके साथ थे।

चौटाला ने कहा कि लोग भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस को देख चुके हैं कि कैसे दोनों ही पार्टियों ने सत्ता में रह कर प्रदेश को लूटा है और किसान, कमेरे, छोटे व्यापारियों और आम जनता के हितों की अनदेखी की है। आज प्रदेश की जनता जागरूक हो चुकी है और अपना नफा नुकसान जानती है इसलिए आदमपुर की जनता इनेलो प्रत्याशी किसान पुत्र कुरड़ा राम नंबरदार को विधान सभा में भेजने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई, भूपेंद्र हुड्डा ने जानबूझकर बाहरी प्रत्याशी जय प्रकाश को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है ताकि भाजपा को जिताया जा सके। इनेलो नेता ने आज विभिन्न गांवों का दौरा किया और अपने प्रचार के दौरान लोगों से चश्मे के निशान पर वोट डालने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में लोग जुटे और इनेलो नेता के विचारों को सुना। गांव के सभी लोगों ने तन, मन से पार्टी प्रत्याशी नंबरदार को वोट और सहयोग करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला एक्वा पार्क किया जाएगा स्थापित, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

संबंधित समाचार