शाहजहांपुर: सड़क हादसे में पूर्व विधायक की कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला निवासी सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव की कार शनिवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पूर्व विधायक समेत कार सवारों को कोई चोट नहीं आई। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कब्जे का विरोध करने …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला निवासी सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव की कार शनिवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पूर्व विधायक समेत कार सवारों को कोई चोट नहीं आई।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कब्जे का विरोध करने पर युवक ने तानी बंदूक, भीड़ पर किया पथराव
पूर्व विधायक ने बताया कि अपने कुछ साथियों के साथ शनिवार की रात करीब आठ बजे तिलहर से अपने घर के लिए निकले थे। नेशनल हाइवे पर नैनीताल ढाबे के सामने अचानक उनकी कार के आगे सांड़ आ गया और कार टकरा गई। उन्होंने तुरंत कार को ब्रेक लगाकर कंट्रोल में किया। उनकी कार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के चोट नहीं आई है और कार का कुछ अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पूर्व विधायक अपने साथियों के साथ चले गए।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नकली शराब बनाकर बेचने वाले गिरोह को दबोचा, तीन गिरफ्तार
