इटावा: कार ने मारी टक्कर दो की मौत, सिक्सलेन हाइवे पर हादसा
अमृत विचार इटावा। सिक्सलेन हाईवे पर कुरसैना गांव के पास एक फोर व्हीलर कार की टक्कर से दो बाइको पर सवार 6 लोगों में से दो की मौत हो गई। चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक जसवंतनगर क्षेत्र के रुकनपुरा गांव के बताए गए हैं। बताया गया है कि जसवंतनगर …
अमृत विचार इटावा। सिक्सलेन हाईवे पर कुरसैना गांव के पास एक फोर व्हीलर कार की टक्कर से दो बाइको पर सवार 6 लोगों में से दो की मौत हो गई। चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक जसवंतनगर क्षेत्र के रुकनपुरा गांव के बताए गए हैं।
बताया गया है कि जसवंतनगर की ओर से दो बाइकों पर कुल 6 लोग जमुना बाग में भीष्मपाल सिंह के यहां आयोजित भंडारे मेंशामिल होने जा रहे थे। कुरसेना के समीप एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर कट क्रॉस कर रहे थे तभी सवा छः बजे फरीदाबाद से कानपुर की ओर आ रही एक कार डिवाइडर से टकराई और दूसरी साइड आकर इन बाइक सवारों से टकरा गई ,जिसस एक बाइक पर सवार रुकनपुरा गांव के रामकिशोर उम्र 45 वर्ष पुत्र करन सिंह तथा श्याम किशोर उम्र 43 वर्ष पुत्र छवि राम की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार रामगोविंद 40 वर्ष पुत्र जगन्नाथ घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, विपिन कुमार ,जो यादव नगर जसवंत नगर के निवासी बताए गए हैं ,वह भी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया है। थाना जसवंतनगर के प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी मय फोर्स के पहुंच गये। उन्होंने घायलों को सैफई भिजवाया ।साथ ही यातायात जो अवरुद्ध हो गया था, उसको चालू कराया।
